एमबी स्कूल बुंडू में वार्षिक खेल महोत्सव मनाया गया

एमबी स्कूल, बूंडू में वार्षिक खेल दिवस 2025-26 का आयोजन किया गया.

बुंडू. एमबी स्कूल, बूंडू में वार्षिक खेल दिवस 2025-26 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के विभिन्न हाउस – सफायर हाउस, गार्नेट हाउस, टोपाज हाउस और एमरल्ड हाउस के बीच इंटर हाउस प्रतियोगिता आयोजित की गयी. खेल दिवस के दौरान ताइक्वांडो, 100 मीटर रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, रिले रेस, फ्रॉग रेस, स्पून रेस जैसे कई रोमांचक खेलों का आयोजन गया. प्रतियोगिता के दौरान छात्रों का उत्साह और जोश के साथ सभी छात्रों ने अपने-अपने हाउस के लिए प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के अंत में सैफायर हाउस ने प्रथम स्थान, गार्नेट हाउस ने द्वितीय स्थान, टोपाज हाउस ने तृतीय स्थान और एमरल्ड हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के खेल शिक्षक मो जमीर अंसारी ने खेल के महत्व और इसके लाभों के बारे में बताया. प्रिंसिपल अब्बू अब्बास अली ने सभी छात्रों को खेल दिवस में भाग लेने के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर वाइस प्रिंसिपल जाहिदा कौसर, दीपक, बिपिन, अभिषेक, दिनेश, कुणाल, सौरभ, शोभिता, ज्योति, बिपती, दीप्ति, निशा, फरहा, नरगिस, मनीषा, पूजा के अलावा शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >