सिंबोसिस पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर बैठक

सोमवार को सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति की एक बैठक हुई.

बुंडू. सोमवार को सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता निदेशक अली अल अराफात ने की. जिसमें स्कूल के सत्र 2025 -26 के पठन पाठन की समीक्षा की गयी. वार्षिक परीक्षा सुचारू ढंग से पूर्ण हो, इसकी समीक्षा की गयी. सत्र 2026-27 के लिए नामांकन को लेकर चर्चा की गयी. जिसमें तीन मार्च से नामांकन फार्म वितरण व नामांकन परीक्षा 14 मार्च को लेने का निर्णय लिया गया. नामांकन प्री नर्सरी से लेकर नौवीं एवं 11वीं तक का लिया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से प्राचार्या तराना बेगम, उप प्राचार्य सोमनाथ रक्षित एवं प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >