पान, तांती, स्वांसी कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन

दक्षिणी छोटानागपुर पान तांती स्वांसी समाज कल्याण समिति के द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया.

खूंटीः डोड़मा के बिरसा शिशु विद्या मंदिर आम बगान में दक्षिणी छोटानागपुर पान तांती स्वांसी समाज कल्याण समिति के द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न प्रखंडों के साथ-साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची, खूंटी एवं सिमडेगा जिला से लोग शामिल हुए. सम्मेलन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गुरु स्व. आनंद पांड़ के वंशज सहदेव स्वांसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज संस्थापक उमाकांत दास ने समाज की संवैधानिक मांगों को प्राप्त करने के लिए सभी पान तांती स्वांसी को एकजुट होकर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान तीन दिवसीय धरने पर बैठने को लेकर तैयारी करने के लिए कहा. केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास ने सभी को एकजुट होने की अपील की. केंद्रीय संगठन सचिव जितेंद्र दास व प्रवक्ता जगदीश दास ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में अनंत तांती, बिषुन तांती, लाखीचरण तांती, विशाल तांती, गहनू तांती, सोमरा तांती, श्यामचरण तांती, दीपक तांती, जीतवाहन तांती, मुकेश तांती, संजीत तांती, भोला तांती, विनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >