प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव बने विनीत सिंह

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया.

तमाड़. झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया. जिसमें विनीत कुमार सिंह प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद पर निर्वाचित हुए. निर्वाचित होने के बाद विनीत कुमार सिंह ने अपने सभी मतदाता साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह चुनाव जीत या हार का नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा युवा कांग्रेस को और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे. उनके निर्वाचित होने पर सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक विकास कुमार मुंडा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >