शांति व सौहार्द्र के साथ मनायें त्योहार : एएसपी

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को तोरपा थाना में हुई.

तोरपा. होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को तोरपा थाना में हुई. बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है, इसे शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये. उन्होंने अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी तरह की घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की. उन्होंने नशे में वाहन नहीं चलाने, किसी को जबरन रंग नहीं लगाने की अपील की. इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पर्व त्योहार के अवसर पर सोशल मीडिया पर अपवाह तेजी से फैलती है. इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिये है. सूचना दें, कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि शांति समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखे, किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. रेफरल अस्पताल तोरपा की प्रभारी अनुमिता रानी ने कहा कि रेफरल अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बैठक में प्रमुख रोहित सुरीन, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, एसआई अमरेन्द्र कुमार मंडल, संजीव करण, रोशन खाखा, जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, मुखिया जॉन टोपनो, विनीता नाग, बिमला डोडराय , शिशिर टोपनो, प्रतिमा तिरु, मंजीत तोपनो,राजू साहू, , अमृत हेमरोम, संतोष जायसवाल, विनोद भगत , संजय यादव, कैसर खान, मार्शल मुंडू, मनीर अंसारी, राधेश्याम भगत, रूपेश गुप्ता, मार्शल मुंडू,, कलीम खान, नीरज जायसवाल सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे. बैठक समाप्ति के बाद सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

तपकारा थाना में शांति समिति की बैठक हुई :

होली को लेकर तपकारा थाना में शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता, मुखिया रौशनी गुड़िया, दीप्ति गुड़िया, नितेश केशरी, कन्हैया जायसवाल, कुमोद चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, पंकज चौधरी, नीरज पाढ़ी, कारण रजक, असलम अंसारी आदि उपस्थित थे.

तोरपा व तपकारा थाना में शांति समिति की बैठक हुई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >