कर्मियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

मतगणना कर्मी सहित अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव के तहत मतगणना को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, मतगणना कर्मी सहित अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मतगणना से संबंधित कार्य और दायित्वों की जानकारी दी गयी. उन्हें मतगणना की प्रक्रिया, राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से मतगणना संपन्न करने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि मतदान के पश्चात पीठासीन पदाधिकारियों द्वारा जमा करायी गयी मतपेटियों को नियमानुसार खोला जायेगा. मतगणना अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना प्रारंभ की जायेगी. मौके पर मत पेटी खोलने की व्यावहारिक जानकारी भी दी गयी. प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर विष्णु नंद तिवारी सहित अन्य प्रशिक्षकों ने जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >