मंडा मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, प्राथमिकी दर्ज

कर्रा के लौयकेल गांव स्थित मंडा मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौैल है. ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. और मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

कर्रा (खूंटी): कर्रा प्रखंड के लौयकेल गांव स्थित मंडा मंदिर परिसर में सोमवार को हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई. बैठक में हाल ही में मंदिर परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश जताया.

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में प्रवेश कर दीवार पर लगे टाइल्स और भगवान के चित्र को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

मामले को लेकर कर्रा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर की बेहतर व्यवस्था और संचालन के लिए रविवार को हिंदू धर्मावलंबियों की बैठक बुलाकर मंदिर संचालन समिति का गठन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >