Torpa Vidhan Sabha: झारखंड पार्टी के गढ़ में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने की सेंधमारी

Torpa Vidhan Sabha: तोरपा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1957 में अस्तित्व में आया. इसके पहले यह खूंटी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था.

Torpa Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election 202| तोरपा (खूंटी), सतीश शर्मा : अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित तोरपा विधानसभा क्षेत्र झारखंड पार्टी (झापा) का गढ़ माना जाता था. आजादी के बाद झारखंड पार्टी ने ही ताेरपा से सबसे अधिक विधायक दिये हैं. अब तक तोरपा से झारखंड पार्टी ने सात बार, भाजपा ने तीन व कांग्रेस और झामुमो ने दो-दो बार जीत हासिल की है.

तोरपा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1957 में अस्तित्व में आया. इसके पहले यह खूंटी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था. 1957 में पहली बार तोरपा विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में झारखंड पार्टी के जूलियस मुंडा कांग्रेस की मरियम कुजूर को हराकर विधायक बने थे. इसके बाद 1962, 1972 व 1977 में झारखंड पार्टी के उम्मीदवार ही विधायक बने.

भगवान बिरसा मुंडा स्मारक. फोटो : प्रभात खबर

वर्ष 1980 में कांग्रेस पार्टी के लियेंद्र तिरु विधायक बने. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार सुशीला केरकेट्टा को हराया था. इसके बाद झारखंड पार्टी के अध्यक्ष एनइ होरो वर्ष 2000 तक लगातार तोरपा से विधायक चुने जाते रहे. एनइ होरो तत्कालीन बिहार सरकार में मंत्री भी रहे. वर्ष 2000 में एनइ होरो भाजपा के कोचे मुंडा से हार गये. वहीं, 2005 में कोचे मुंडा ने भाजपा के टिकट पर फिर से जीत हासिल की.

वर्ष 2009 में झामुमो के पौलुस सुरीन ने कोचे मुंडा को हराया. सुरीन ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीता था. वर्ष 2014 के चुनाव में पौलुस सुरीन जेल से बाहर आ गये थे. उन्होंने फिर से भाजपा को हराकर चुनाव जीता, लेकिन जीत का अंतर महज 43 वोट ही था. हालांकि, वर्ष 2019 का चुनाव जीतकर भाजपा के कोचे मुंडा ने वापसी कर ली.

सड़क व शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करायी : कोचे मुंडा

तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि विगत पांच वर्षों में हर क्षेत्र में विकास का काम तेजी से हुआ. क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाया गया है. शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करायी गयी है. वर्षों से लंबित पुल निर्माण का काम शुरू हुआ है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई काम हुए हैं. प्रत्येक प्रखंड में अस्पताल का नया भवन बनाया जा रहा है. आज कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां जाने के लिए सड़कें न हों.

तोरपा में पलायन सबसे बड़ा मुद्दा

तोरपा विधानसभा क्षेत्र में पलायन एक बड़ा मुद्दा है. रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र से हर वर्ष सैकड़ों लोग काम की तलाश में दिल्ली, मुंबई, गोवा जैसे शहरों की ओर पलायन कर जाते हैं. गोवा के समुद्र तट पर काम करने वाले लोगों में बड़ी संख्या तोरपा के लोग हैं. इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और सिक्किम, लद्दाख जैसे सुदूर राज्यों में भी तोरपा की जनता को काम की तलाश में जाना पड़ता है. पड़ोसी राज्यों के ईंट भट्ठों में भी क्षेत्र के लोग काफी संख्या में मिल जायेंगे. इसके अलावा तोरपा से गोविंदपुर वाया टाटी सड़क नहीं बन पायी. तोरपा को अनुमंडल तथा हुरदा को प्रखंड बनाने की मांग भी पूरी नहीं हुई है. तोरपा में स्टेडियम और डिग्री कॉलेज भी नहीं है.

जितना काम होना चाहिए, उतना नहीं हुआ : सुदीप गुड़िया

2019 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे झामुमो के सुदीप गुड़िया ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकास के मामले में तोरपा विधानसभा क्षेत्र पिछड़ गया है. सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में विधायक विफल रहे हैं. क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं हैं, परंतु विधायक उन समस्याओं के प्रति उदासीन रहे हैं. जनमुद्दों को सरकार के समक्ष रखने में विधायक असफल रहे हैं. जितना काम होना चाहिए, उतना नहीं हुआ.

2024 लोकसभा चुनाव में तोरपा में इन्हें मिले सर्वाधिक मत

प्रत्याशी का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
कालीचरण मुंडाकांग्रेस79260
अर्जुन मुंडाभाजपा83840

तोपरा विधानसभा के अब तक के विधायक

चुनाव का वर्षविधायक का नामपार्टी/दल का नाम
1957जुलियस मुंडाझारखंड पार्टी
1962सामुएल मुंडाझारखंड पार्टी
1967एस पाहनकांग्रेस
1972वीर सिंह मुंडाझारखंड पार्टी
1977एनई होरोझारखंड पार्टी
1980लियेंन्द्र तिरुकांग्रेस
1985एनई होरोझारखंड पार्टी
1990एनई होरोझारखंड पार्टी
1995एनई होरोझारखंड पार्टी
2000कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी
2005कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी
2009पौलुस सुरीनझारखंड मुक्ति मोर्चा
2014पौलुस सुरीनझारखंड मुक्ति मोर्चा
2019कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी

विधानसभा क्षेत्र की सड़कें जर्जर हैं. तोरपा-गोविंदपुर वाया टाटी रोड व अम्मापकना गिरूम रोड इसके उदाहरण हैं.

अनिल मिश्र

तोरपा विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोट
कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी43482
सुदीप गुड़ियाझारखंड मुक्ति मोर्चा33852

इस विधानसभा क्षेत्र के लोग अभी भी खेती के लिए मॉनसून पर निर्भर हैं. क्षेत्र में सिंचाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए.

विजय बड़ाईक

तोरपा विधानसभा चुनाव 2014 का परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोट
पौलुस सुरीनझारखंड मुक्ति मोर्चा32003
कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी31960

तोरपा में सरकारी डिग्री कॉलेज खुलना चाहिए, जहां बीएड व पीजी की पढ़ाई हो. उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है.

धर्मेंद्र कुमार

तोरपा विधानसभा चुनाव 2009 का परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
पौलुस सुरीनझारखंड मुक्ति मोर्चा34551
कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी18752

क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर का सृजन होना चाहिए. तकनीकी शिक्षण संस्थान खुले विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़े.

यशवंत कुमार

तोरपा विधानसभा चुनाव 2005 का परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
कोचे मुंडाभारतीय जनता पार्टी28965
एनई होरोझारखंड पार्टी20833

Also Read

Jharkhand Assembly Election: सीट बंटवारे में जुटा इंडिया गठबंधन, BJP की सूची का इंतजार, आज से नामांकन शुरू

Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस कब करेगी प्रत्याशियों की सूची जारी? गुलाम अहमद मीर ने किया खुलासा

Jharkhand Assembly Election: केशरपुर चेकपोस्ट से 4 लाख 76 हजार बरामद, दो पिकअप वैन से मिले कैश

चुनावी झरोखा : रिक्शा से प्रचार करते थे पूरनचंद, कव्वाली की टीम के साथ झोली फैलाकर एकत्र करते थे चंदा

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >