युवक पर गोली चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

राजोडेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर शंभु मुंडा को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था.

बुंडू. तमाड़ थाना क्षेत्र के गांगो स्थित राजोडेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर शंभु मुंडा को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. इस घटना में तमाड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध हथियार( देसी कट्टा) व एक गोली भी जब्त की गयी. उक्त जानकारी बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश ने मंगलवार को उनके बुंडू कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया शंभु मुंडा को जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से गोली चलायी गयी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि शंभु मुंडा के ससुर पंचान सिंह मुंडा द्वारा संजय महतो को होटल संचालन के लिए पांच वर्षों के लिए 50 डिसमिल जमीन लीज पर दी गयी थी. आरोप है कि संजय महतो ने जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का प्रयास किया, जिसका शंभु मुंडा द्वारा विरोध किया जा रहा था. पुलिस जांच में सामने आया कि जमीन को 35 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया गया था, जिसमें सोनू उर्फ शाहिद अंसारी, अरशदुद्दीन अंसारी, वसीम अकरम एवं सोनू खान शामिल थे. जमीन पर कब्जा करने के दौरान हुए विरोध के कारण आरोपियों ने शंभु मुंडा को रास्ते से हटाने की साजिश रची. घटना के दिन संजय महतो, रमन प्रताप बागती और अन्य आरोपियों के साथ शंभु मुंडा के घर पहुंचा, जहां शंभु मुंडा पर गोली चला दी गयी. डीएसपी ने बताया की तमाड़ पुलिस कांड के मुख्य अभियुक्त सोनू उर्फ शाहिद अंसारी (26 वर्ष) को पहले ही 28 अक्टूबर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >