संयुक्त ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

सरमाली, बारूबेड़ा, राईकेड़ा, चुटियाडीह, चलीरामडीह गांवों की संयुक्त ग्राम सभा की गयी.

खूंटी. अड़की प्रखंड पंचायत के जोजोडीह गांव में रविवार को सरमाली, बारूबेड़ा, राईकेड़ा, चुटियाडीह, चलीरामडीह गांवों की संयुक्त ग्राम सभा की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान बुधन लाल सिंह मुंडा ने की. बैठक में ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि चापानल लंबे समय से खराब पड़े हैं. जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इस पर बैठक में उपस्थित तमाड़ विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को पांच दिनों के अंदर खराब चापानलों की मरम्मत करने के लिए कहा. बैठक में पेंशन योजना को लेकर झामुमो जिला क्रीड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार को पात्र लाभुकों के दस्तावेज एकत्रित करने और आवश्यक कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके बाद बुधवार को संबंधित विभाग में मांग को रखी जायेगी. ग्रामीणों ने अधूरे पड़े खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी. ग्रामीणों ने सोनपुर से रायकेड़ा डोडिया बाजार तक नयी सड़क निर्माण करने की मांग की. ग्रामीणों की मांग और समस्याओं को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने विधायक के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया. मौके पर जगदीश मुंडा, घसिया मुंडा, लटन सिंह मुंडा, भादर मुंडा, गोमिया मुंडा, विक्रम मुंडा, लेकिन मुंडा, सनिका मुंडा, मोदो सिंह मुंडा, गुरुवा मुंडा, आकाश मुंडा, मकर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >