अध्यक्ष पद का एक और वार्ड पार्षद के दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द

अध्यक्ष पद की एक उम्मीदवार सुनीता पूर्ति का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की गुरुवार को स्क्रूटनी की गयी. जिसमें अध्यक्ष पद की एक उम्मीदवार सुनीता पूर्ति का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया. उनकी आयु अध्यक्ष पद चुनाव के लिए तय सीमा से कम है. इसके कारण उनका नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया. इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार ही रह गये हैं. जिसमें भाजपा समर्थित रानी टूटी, कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा और झामुमो समर्थित सोनम बागे शामिल हैं. वहीं वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों में वार्ड पांच से अनीता देवी और वार्ड संख्या 13 में शेफाली स्मृति भेंगरा का नामांकन पत्र त्रुटि पाये जाने के कारण रद्द किया गया है. इस प्रकार अब सभी वार्ड में कुल 81 पार्षद रह गये हैं. शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि है.

किस वार्ड से कौन हैं उम्मीदवार

वार्ड-एक से आसिफ इकबाल, जैनुब निशा, दिनेश कुमार महतो, फहरीन शबा, राजकुमार प्रसाद, सालू परवीन.

वार्ड-दो से अंजली उषा कुमारी, दीक्षा कुमारी, बिंदुमती देवी, सुधा देवी, सुनीता गोप और सुमित्रा कुमारी.

वार्ड-तीन से चंद्रशेखर महतो उर्फ चंद्रेश्वर महतो, दिनेश कुमार महतो, धुमेश लोहरा टूटी, फूलकुमारी जायसवाल, रवि कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार जायसवाल और सोनू कुमार.

वार्ड-चार से अनिता देवी, सोनमती देवी और हेमंती कुमारी.

वार्ड-पांच से अनीता टूटी और सलोमी नाग.

वार्ड-छह से अंजना देवी, नीलम कुमारी, पूजा देवी, प्रिया कुमारी, मनीषा गुप्ता, शीखा देवी, सुलोचना देवी और संजू देवी.

वार्ड-सात से अनूप कुमार साहू, आंचल देवी, दीपक कुमार साहू, प्रेमानंद तिवारी और मोहम्मद सरवर आलम.

वार्ड-आठ से अभिषेक कुमार राम, गोविंद राम, प्रदीप साहू, रोहित कुमार, विमला देवी, शशांक शेखर और संजय प्रसाद.

वार्ड-नौ से बिनय नायक, योगेंद्र नायक, रवि नायक और सत्यनारायण नायक.

वार्ड-10 से मो आदिल हुसैन, मो खालिद हुसैन, निरंजन कुमार भगत और शबनम खातून.

वार्ड-11 से अनास्तासिया भेंगरा, रामचंद्र बारला, शेफाली कुजूर और संदीप स्मिथ होरो.

वार्ड-12 से अनिल कच्छप और प्रेमा शांति भेंगरा.

वार्ड-13 से जूही प्रियंका तोपनो, पुष्पा मड़की और सुसारी तोपनो.

वार्ड-14 से मनीषा कुमारी और सेरोफेना मड़की.

वार्ड-15 से कविता वर्मा और स्टेला तिर्की.

वार्ड-16 से इंजलीना हेमरोम, पूनम कंडुलना, मोनिका मुंडू, लिली सुषमा भेंगरा.

वार्ड-17 से अनिता वर्मा, आनंद मसीह तिड़ू, मिखाइल तिड़ू और सत्यम कुमार.

वार्ड-18 से गंगु टुटी और सुंदरमणि हंस.

वार्ड-19 से अविनाशी गुड़िया, बसंती पूर्ति, ममता कुमारी, शोना संगा, सोफिया होरो और हुलासी भेंगरा.

स्लग ::: नगर पंचायत चुनाव. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >