कर्रा. कर्रा, लोधमा, पदमपुर, लोहागढ़ा, गोविंदपुर, जरियागढ़, जम्हार, बिरदा, बिकुवादाग, बिनगांव, तिलमी, मास्को और बमरजा समेत विभिन्न गांवों में सोमवार को हरितालिका तीज श्रद्धा के साथ मनायी गयी. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा.
सोलह शृंगार कर की शिव-पार्वती की पूजा
महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. विभिन्न गांवों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज व्रत की कथा सुनी. पूजा स्थलों पर दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा.
पूजा के बाद किया व्रत का पारण
शाम को पूजा-अर्चना और कथा के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.
