शिबू सोरेन की जयंती पर टैंकर एसोसिएशन ने बांटे कंबल

खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एसोसिएशन के कार्यालय में स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती मनायी गयी.

खूंटी. खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एसोसिएशन के कार्यालय में स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वहीं उनके चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में एसोसिएशन के द्वारा क्षेत्र के 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल और तिलकुट का वितरण किया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीका खान, महामंत्री संजय हीरो ने कहा कि ठंड के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्ग महिला-पुरुषों को काफी परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन द्वारा कंबल के साथ खाने की सामग्री भी वितरित की गयी है. मौके पर सलाहकार सुनील तांती, एजाज अहमद, बहा लिंडा, डेविड मिंज, गजेंद्र मुंडा, मार्शल बारला, जितेंद्र यादव, इम्तियाज अहमद, सुनील तिवारी, जेडी राय सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >