तोरपा में शुरू हुआ क्रिकेट अकादमी का समर कैंप

तोरपा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित समर कैंप 2026 का सोमवार को शुरू हुआ.

तोरपा. तोरपा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित समर कैंप 2026 का सोमवार को शुरू हुआ. कैंप में 40 खिलाड़ी शामिल हुए हैं. सभी बड़े उत्साह के साथ प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षक देवा हस्सा, उमाकांत मुंडा, विनायक विक्रम, करमवीर महतो, सौरव शर्मा, गौरव शर्मा, अनीश होरो, राजेश नायक, विशाल कुमार और ऋषभ षड़ंगी ने खिलाड़ियों को खेल की बुनियादी तकनीकों, अभ्यास पद्धति और अनुशासन संबंधी जानकारी दी. इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष दीपक तिग्गा, अजीत जायसवाल, सुबोध जायसवाल, नीरज जायसवाल, आशुतोष सिंह, पवन गुप्ता और राजेश प्रसाद उपस्थित रहे. उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और नियमित अभ्यास तथा खेल भावना के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों में क्रिकेट प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है. समर कैंप में उन्हें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण तथा फिटनेस से संबंधित जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >