खूंटी. सिंबुकेल सरना मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला बागमा और सोसोडीह की टीम के बीच खेला गया. इसमें सोसोडीह ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
खिलाड़ियों को किया प्रेरित
मुख्य अतिथि विधायक रामसूर्या मुंडा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित रहने और बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.
आयोजन समिति को मिली जर्सी
विधायक ने आयोजन समिति के सदस्यों को जर्सी भी प्रदान की. मौके पर मंटू तिरु, सोमा तिरु, श्याम तिरु, अभिषेक तिरु, अनुपम हस्सा, राम पहान, अमित पूर्ति, दांडू तिरु, जावरा तिरु, रेला भेंगरा, बिरसा नाग, मंगा पूर्ति और अभिषेक पूर्ति समेत अन्य मौजूद थे.
