शिवरात्रि पर्व की तैयारी पूरी शिव मंदिरों को सजाया गया

बुंडू सहित पूरे पंच परगना क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

बुंडू. बुंडू सहित पूरे पंच परगना क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी मंदिरों को विद्युत से सजाया गया है. प्रसिद्ध प्राचीन कालीन धार्मिक स्थल हाराडीह स्थित महामाया मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. वहां के पुजारी अनिरुद्ध चक्रवर्ती बताते हैं कि यहां पर पूजा अर्चना करने से सभी लोगों की मन्नत पूरी होती है. शिवालय मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है. प्रसाद वितरण, भजन कीर्तन, रामायण पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है. महेशपुर. हरिन, तैमारा बुंडू रानीचुआं के मंदिरों में मेला का भी आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >