मदर्स डे पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित

जिले में रविवार को मदर्स डे पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

खूंटी. जिले में रविवार को मदर्स डे पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुरहू के श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों ने मदर्स डे मनाया. उन्होंने अपनी माताओं के सम्मान में केक काटा और आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें समर्पित किया. कई छात्रों ने कविता, भाषण और संदेशों के माध्यम से मां के त्याग, स्नेह और प्रेरणा को याद किया. छात्रा अंजलि, रचना और रिया ने अपने भाषण के माध्यम से मां के महत्व का बखान किया. संस्थान के निदेशक-सह-शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं. उनका त्याग, संघर्ष और प्रेम हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. शिक्षक रश्मि और जेवियर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया.

एसडीए स्कूल में मना मदर्स डे

शहर के तोरपा रोड स्थित एसडीए स्कूल में रविवार को मदर्स डू मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मां को समर्पित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्राचार्य अनूप लकड़ा ने विद्यार्थियों को मदर्स डे मनाये जाने के इतिहास को बताया. संचालन राजेश चोओरे ने किया. मौके पर एमानुएल बारा, जोसेफ भेंगरा, अरविंद मिश्र, सेलिना, नैना, सिंतिया सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >