रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने पेश किये छह मॉडल

खूंटी के श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में वर्षा जल संचयन पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जहाँ छात्रों ने जल संरक्षण के बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए.

खूंटी. जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मूरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को रेन वाटर हार्वेस्टिंग विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गयी. प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वर्षा जल संरक्षण और उसके उपयोग से संबंधित छह मॉडल प्रस्तुत किये.

मॉडल से समझायी वर्षा जल संरक्षण की प्रक्रिया

छात्रों ने मॉडलों के माध्यम से वर्षा जल को एकत्रित करने, संरक्षित करने और जरूरत के अनुसार उपयोग में लाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से प्रदर्शित किया. विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और जल संरक्षण में उसकी उपयोगिता की जानकारी दी.

जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण जरूरत

प्रदर्शनी का निरीक्षण कोचिंग सेंटर के निदेशक सकलदीप भगत ने किया. उन्होंने जेपी ग्रुप, फिरदा ग्रुप और चूमानी ग्रुप के मॉडलों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है. ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है. मौके पर शिक्षिका किरण, अंजू और सुजाता सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >