बच्चों को स्कूल से जोड़ने का होगा प्रयास

जिले में शनिवार को स्कूल रूआर 2026 की शुरुआत की गयी.

खूंटी. जिले में गुणवत्तापूर्ण षिक्षा देने और ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना खूंटी के द्वारा जिले में शनिवार को स्कूल रूआर 2026 की शुरुआत की गयी. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा ने अभियान शुरू किया. इस अवसर पर सबसे पहले जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत 13 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर और 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जाएगी. कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. अभियान के तहत बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करें. बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों में जागरूकता बढ़ायें. विशेष कर ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें. इस कार्य में स्थानीय जन प्रतिनिधि भी सहयोग करें. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने सरकार द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधा की भी जानकारी दी. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य उपस्थित थे.

जिले में स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम की शुरुआतB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >