तोरपा में बच्चों की मौत पर विद्यालय में हुई शोक सभा, सभी ने रखा दो मिनट का मौन

तोरपा के श्री हरि प्लस टू उच्च विद्यालय में करंट लगने से मृत दो छात्रों को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विद्यालय में शोक का माहौल है।

तोरपा: श्री हरि प्लस टू उच्च विद्यालय तोरपा के दो छात्रों के असामयिक निधन पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र चंदन कुमार और तीजेश्वर महतो की सोमवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी थी. दोनों छात्रों की मौत से विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है. विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी इस घटना से मर्माहत हैं.

विद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी. पूरे परिसर में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा रहा. दोनों छात्रों को याद कर शिक्षक और विद्यार्थी फफक-फफक कर रो पड़े. माहौल गमगीन हो गया. शिक्षक और विद्यार्थी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे.

उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका बीना रोज बखला तथा शिक्षक एरिक न्यूटन कुजूर, अनशीला कन्डुलना, मधु मालती, इन्द्रनील भट्टाचार्य, नीलम तिर्की, सुनीता लकड़ा, अनिल तोपनो, संगीता कैथा, कामिनी कौशल, मनोज कुमार नाग, ज्योति हेमरोम, जेसिका खेस, सारिका पूर्ति, नोवेल धान, सेबलेन गुड़िया, प्रभाती कुमारी, ग्लेडसन गुड़िया, उर्सुला आईन्द, रेशमा कुमारी, अमित तोपनो, बिपाई पूर्ति और बेरनादेत टेटे सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >