कर्रा. कर्रा प्रखंड की उडिकेल पंचायत अंतर्गत जोजोदाग गांव में शनिवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन की शुरुआत सरई फूल अर्पण और पारंपरिक प्रकृति वंदना से की गयी. इस अवसर पर मुख्य रूप से तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईन्द शामिल हुए. दोनों नेताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति-आस्था को नमन किया. विधायक ने बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरहुल जल-जंगल-ज़मीन से आदिवासी समाज के गहरे संबंध और कृतज्ञता का प्रतीक है. यहे भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है. समारोह में मांदर-नगाड़े, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल उत्सवमय रहा. दोनों ने मारांग बुरु और जाहेर आयो से क्षेत्रवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे. जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय मांगों को सुना और यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया. देर शाम सामूहिक नृत्य और प्रसाद वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ.
कर्रा के जोजोदाग में सरहुल मिलन समारोह आयोजित
कर्रा प्रखंड की उडिकेल पंचायत अंतर्गत जोजोदाग गांव में शनिवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
