मादक द्रव्यों के खिलाफ विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलायें : एसडीओ

समाहरणालय सभागार में सोमवार को एसडीओ दीपेश कुमारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई.

प्रतिनिधि, खूंटी. समाहरणालय सभागार में सोमवार को एसडीओ दीपेश कुमारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई. जिसमें एसडीओ ने जिले में मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पुलिस और नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के अधिकारियों से जिले में अफीम की खेती और कारोबार के खिलाफ किये गये कार्रवाई की समीक्षा की. उन्होंने सभी थाना प्रभारी और सीओ को समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में मादक द्रव्य के कारोबार को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले की सीमाओं व विद्यालयों के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा कार्रवाई करने को कहा. वहीं मादक द्रव्यों के खिलाफ विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. जिले में अफीम, ब्राउन शुगर सहित अन्य ड्रग्स के खिलाफ सघन छापेमारी करने को कहा. मौके पर अपर समाहर्ता, एसडीपीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >