युवा कांग्रेस क्रिकेट में आरएमए की टीम विजयी

आरएमए रियल स्टेट की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एएम सेल्स की टीम को तीन विकेट से हराया.

तोरपा. प्रखंड के सागवान मैदान में चल रहे युवा कांग्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएमए रियल स्टेट की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एएम सेल्स की टीम को तीन विकेट से हराया. आरएमए रियल स्टेट की टीम के मुनम ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी. उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. कॉंग्रेस के तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर कैसर खान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष इमरान खान आदि उपस्थित थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए एएम सेल्स की टीम ने 12 ओवर में 116 रन बनाये. राबाडा ने 41, सिधु 16 तथा बैजू ने 13 रनों का योगदान दिया. आरएमए की ओर से मुनम और मीत जैन ने चार-चार विकेट लिये. जवाबी खेलते हुए आरएमए की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन बना कर मैच जीत लिया. दीपक ने 36 तथा अरबाज ने 29 रन बनाये. एएम सेल्स के अजहर, सैफ एवं कृष ने दो दो विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >