तोरपा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल के कर्मियों को सम्मानित किया गया. आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोंदारी और डोड़मा को बेस्ट आरोग्य मंदिर का पुरस्कार दिया गया.
इसके अलावा बेहतर कार्य के लिए नर्स, डॉक्टर, सफाई कर्मी और कार्यालय कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता रानी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आभा मरांडी, डॉ. दीप्ति टोप्पो, डॉ. अर्चना सहित अन्य उपस्थित थे. मौके पर अमर गुड़िया, विवेक गुड़िया, उदित, विशाल और सुरेश सहित अस्पताल कर्मी मौजूद रहे.
