अनाथ बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान के संत समाज जिला खूंटी के द्वारा अक्षर फाउंडेशन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खूंटी. ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान के संत समाज जिला खूंटी के द्वारा अक्षर फाउंडेशन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल खूंटी के अनाथ बच्चों को जरूरत का सामान और पाठ्य सामग्री प्रदान किया गया. विहंगम योग संत समाज के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप ने विहंगम योग का महिमा सभी 50 बच्चों को जानकारी दी. उन्होंने सद्गुरु की महिमा के बारे में बताया. कहा कि यह कार्यक्रम पूरे भारत में किया जा रहा है. वहीं ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा किये जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. मौके पर महिला प्रभारी बेर्नादेत टूटी, महिला सह प्रभारी निरा हंसा, शांति देवी, फूलो देवी, सह संयोजक भोज नाग, खुदेश्वर भगत सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >