तोरपा. प्रखंड के धोबी सोसो में विहिप द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भजन, कीर्तन व प्रवचन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह व लक्ष्मण सिंह ने किया. कार्यक्रम में संघ से जुड़े गुमला के विकास कुमार निराला ने रामायण काल से लेकर महाभारत युग के साथ साथ वर्तमान समय की गतिविधियों की चर्चा की. कार्यक्रम में चांपी गांव के लोगों ने अपने गांव की समस्या के बारे में बताया. विश्व हिंदू परिषद के एमपी सिंह ने गांव में एकता और सामाजिक समरसता पर बल दिया. विहिप के संगठन मंत्री उमेश मांझी ने संगठन विस्तार के लिए सभी को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम में दिलीप सिंह को पंचायत अध्यक्ष एवं लक्ष्मण सिंह को कर्रा प्रखंड मंत्री का दायित्व सौंपा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सिंह, राजेश सिंह, सबल सिंह, विरेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह, रामावतार सिंह, फागु साहु, शिवनारायण सिंह सहित चांपी, मिटकोरा, ईचा,गरगंजी, जरीया, जम्हार, गुमडु, सोटेया, तिरला आदि गांव के सनातनी उपस्थित थे.
तोरपा के धोबी सोसो गांव में रामोत्सव मनाया गया
प्रखंड के धोबी सोसो में विहिप द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
