पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को मिला प्रशिक्षण

नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा हुआ है.

प्रतिनिधि, खूंटी.

नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा हुआ है. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर प्रथम चरण के पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 30 बूथों पर होनेवाले मतदान को लेकर नियुक्त मतदानकर्मियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनरों ने मतदान से पूर्व मतपेटिका को बूथ पर तैयार करने की निर्धारित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की. मतदानकर्मियों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों से अवगत कराया गया. उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, प्रभारी पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता अरविंद ओझा, परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >