अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने डाले वोट, किया जीत का दावा

नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जिसमें भाजपा समर्थित रानी टूटी, कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा और झामुमो समर्थित सोनम बागे शामिल हैं. तीन उम्मीदवारों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया. उनके साथ उनके समर्थक और परिवार के सदस्य भी साथ रहे. तीनों ने अपनी जीत का दावा किया है.

बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

नगर पंचायत चुनाव में युवा मतदाता से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बुजुर्ग मतदाता भी सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे. कई जगहों पर पुलिस व्हील चेयर पर बैठा कर उन्हें मतदान केंद्र तक ले गयी. इसी क्रम में वार्ड संख्या एक में वृद्ध दंपती रामेश्वर साहू और उमा देवी ने मतदान किया. वहीं 85 वर्षीय सोगरा खातून अपने पोते के साथ मतदान देने के लिए पहुंची. वार्ड दो के जमुआ दाग में बीमार और बुजुर्ग भी मतदान के लिए पहुंचे. वहां मौजूद पुलिस ने बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर से मतदान केंद्र तक ले गये. तीन में 80 वर्षीय संपतिया देवी अपने बेटों के साथ आकर मतदान की. कई महिला मतदाता अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे. उन्होंने बच्चों को एक जगह बैठा दिया और उन्हें टॉफी और बिस्कुट देकर खुद मतदान के लिए कतारबद्ध हो गयीं. मतदान के बाद बच्चों को लेकर घर वापस लौटीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >