धान की नर्सरी तैयार करेंः डॉ राजन चौधरी

मौसम में बदलाव को देखते हुये विभाग द्वारा किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है.

तोरपा. जिला कृषि मौसम इकाई खूंटी द्वारा मौसम में बदलाव को देखते हुये विभाग द्वारा किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है. कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी ने कहा कि अभी बोई गयी फसल में जल-जमाव से अंकुरण नहीं होगा. लत्तरवाली सब्जियों को सहारा प्रदान करें. मक्का की कटाई के लिए साफ मौसम का इंतजार करें. खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें. गिरे हुए फसलों को हटा लें. उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन के लिए डोभा का निर्माण करें. धान के लिए किसानों को नर्सरी तैयार करने की सलाह दी है. सीधी बुवाई की जाने वाली धान की फसल को 30 जून तक बुवाई कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >