तोरपा शहरी क्षेत्र में घुसा जंगली हाथी

एक जंगली हाथी भटक कर तोरपा शहरी क्षेत्र में पहुंच गया.

तोरपा. एक जंगली हाथी भटक कर तोरपा शहरी क्षेत्र में पहुंच गया. मिली जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे एक जंगली हाथी मस्जिद गली से निकल कर मेन रोड होते हुए मेला टांड पहुंचा. यहां एनेम कोनगाड़ी की बॉउंड्री को तोड़ दिया तथा उसके बारी में लगे आलू प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया. उसके बाद बॉउंड्री को एक और जगह पर तोड़ कर बांसटोली होते हुए टाटी की ओर निकल गया. जंगली हाथी के शहर के आबादी वाले क्षेत्र में घुसने से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है. लोगों ने वन अधिकारियों से हाथियों से बचाव की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >