पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में दिखी महिलाओं की प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुईं सम्मानित

करंजटोली के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने पोषण रंगोली और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई. ग्रामीणों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.

तोरपा. अंगराबारी के करंजटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सीनी के तत्वावधान में पोषण माह मनाया गया. ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्थानीय व पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.

महिलाओं और किशोरियों ने चावल, दाल, विभिन्न अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों और मसालों से पोषण रंगोली बनायी. इसके माध्यम से संतुलित व विविध आहार, स्वच्छता और पोषण के महत्व का संदेश दिया गया.

महिलाओं के बीच पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता भी हुई. स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार व्यंजनों का पौष्टिकता, स्वच्छता, स्वाद और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के तहत गांव में पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गयी. इसमें संतुलित आहार, हरी सब्जियों व मौसमी फलों के सेवन, स्वच्छता तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण पर ध्यान देने का संदेश दिया गया. मौके पर लीलावती कुमारी, नौमी कुमारी, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, सहायिका और एएनएम मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >