बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को तोरपा थाना परिसर में हुई.

तोरपा. बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को तोरपा थाना परिसर में हुई.बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने की. बैठक में अंचल पदाधिकारी पूजा बिन्हा सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से बकरीद पर होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. सीओ पूजा बिन्हा ने कहा कि तोरपा के लोग हर पर्व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मानते आ रहे हैं. आगे भी शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं. बैठक में न पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाखा, तोरपा पूर्वी पंचायत की मुखिया विनिता नाग, तोरपा पश्चिमी के मुखिया जॉन टोपनो, अंजुमन इस्लामिया तोरपा के सदर अख्तर खान,मस्जिद ए अक्सा के सदर कलीम खान, कैसर खान, संजय यादव, उप मुखिया राजू साहू, राधेश्याम भगत, नीरज जायसवाल, ,एमपी सिंह, रूपेश गुप्ता, अमृत हेमरोम, आदि मौजूद थे. बैठक समाप्ति के बाद शांति समिति के सदस्यों ने नव पदास्थापित एसडीपीओ का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >