सोनाहातू/राहे. बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को राहे थाना परिसर में इंस्पेक्टर सतीश कुमार गोराई की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इंस्पेक्टर ने सभी समुदायों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में प्रमुख लीलमनी देवी, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, उप प्रमुख उमेश महतो, मुखिया कृष्णा पातर, मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, बिलु ठाकुर, अमजद अली, कासिम अंसारी, रंगबहादुर महतो आद मौजूद थे.
बकरीद को लेकर राहे थाना में शांति समिति की बैठक
इंस्पेक्टर सतीश कुमार गोराई की अध्यक्षता में बैठक हुई.
