कर्रा. कर्रा के लोधमा काटमकुकु स्थित पटेल बीएड कॉलेज में सावन के पावन महीने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर पारंपरिक और रचनात्मक मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाए.
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया. इसमें रेशु रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि कुमारी श्वेता ने द्वितीय स्थान हासिल किया. कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी.
उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: खूंटी में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा अब नहीं अटकेगा! डीसी ने दिया भुगतान का निर्देश
ये भी पढ़ें: छठे दिन मिला उत्तराखंड में हुए टनल हादसे का शिकार तोरपा के लुकस तोपनो का शव
