संत तेरेसा स्कूल में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी

संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय तोरपा में सोमवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

तोरपा. संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय तोरपा में सोमवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य सिस्टर लियोप्रीता तिर्की ने कहा कि बच्चे ईश्वर का वरदान हैं. इन्हें संवारने की जिम्मेवारी शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों की भी है. प्रधानाध्यापिका सिस्टर विनीता बिलूंग ने कहा कि बच्चे अनुशासन का पालन करें. संचालन शिक्षिका रजनी बागे तथा धन्यवाद ज्ञापन हीरामानी तोपनो ने किया. अलग-अलग कक्षाओं की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. अन्य गतिविधियों के लिए भी बच्चियों को पुरस्कृत किया गया. गोष्ठी में सिस्टर करेसेंसिया, सुगंती कंडीर, सरोज बारला, सिस्टर सुनीता सुरीन, लूसी बाड़ा, सिस्टर जोल्जेन सोरेंग, मार्टिना सुरीन, सुनीता गुड़िया, पुष्पा गुड़िया, ज्योति तोपनो, जुएल तोपनो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >