पलाश मार्ट में सजीं स्वयं सहायता समूह की दीदियों की आकर्षक राखियां

खूंटी के पलाश मार्ट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक और आकर्षक राखियों की प्रदर्शनी शुरू, जानें क्या है खास।

चंदन कुमार की रिपोर्ट खूंटी. रक्षाबंधन को लेकर खूंटी शहर के बाजारटांड़ स्थित पलाश मार्ट में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार आकर्षक और पारंपरिक राखियों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री शुरू हो गयी है. विभिन्न रंगों और डिजाइनों में तैयार राखियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

‘अदिवा ज्वेलरी’ ब्रांड के तहत निर्मित विशेष राखियां

पलाश मार्ट में महिला समूहों द्वारा तैयार राखियों के अलावा पलाश के ‘अदिवा ज्वेलरी’ ब्रांड के तहत निर्मित विशेष राखियां भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. स्थानीय महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और हुनर से इन राखियों को तैयार किया है. इससे महिला समूहों को उनके उत्पादों के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध होने के साथ आय का अवसर भी मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: SIR को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति, 14 अक्टूबर तक होगा मामलों का समाधान

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी आय के अवसर बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. राखियों की बिक्री के माध्यम से महिलाओं की मेहनत और हुनर को बाजार मिल रहा है. साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. रक्षाबंधन के अवसर पर पलाश मार्ट में लगायी गयी यह प्रदर्शनी ‘स्थानीय उत्पाद, स्थानीय आजीविका’ की अवधारणा को मजबूत कर रही है. यहां ग्राहकों के लिए पारंपरिक से लेकर आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की विविधता उपलब्ध है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >