पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग को लेकर पदयात्रा 20 को

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले 20 जनवरी को खूंटी में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

खूंटी. पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले 20 जनवरी को खूंटी में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके तहत समिति के तत्वावधान में स्थानीय नेताजी चौक से समाहरणालय तक पैदल यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. जिसके बाद सभी जातियों के अध्यक्ष उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रोस्टर आरक्षण सर्वे में जीरो प्रतिशत किये जाने का विरोध किया जायेगा. वहीं पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग की जायेगी. समिति के जितेंद्र कश्यप ने सभी लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >