प्रखंडस्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

आत्मा के तत्वावधान में मुरहू प्रखंड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

खूंटी. आत्मा के तत्वावधान में मुरहू प्रखंड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान समाज की रीढ़ हैं. कृषि के विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृषि मेलों से किसानों को नई कृषि तकनीक, उन्नत बीज, आधुनिक खेती के तरीके तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है. आत्मा के अमरेश कुमार ने कहा कि कृषि मेला का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है. मेले में कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. जहां किसानों को बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर प्रमुख एलिस ओडे़या, बीडीओ रंजीत प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >