राहे प्रखंड के डोमनडीह मैदान में राहे प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन

राहे प्रीमियर लीग कैनवस बॉल क्रिकेट मैच का भव्य शुरुआत की गयी.

सोनाहातू/राहे. राहे प्रखंड के डोमनडीह मैदान में रविवार को दस टीमों के बीच राहे प्रीमियर लीग कैनवस बॉल क्रिकेट मैच का भव्य शुरुआत की गयी. प्रखंड प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा. रविवार को टीम के मालिकों के उपस्थिति में राहे प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के द्वारा खेल मैदान से लेकर भगत सिंह चौक और सुभाष चौक तक मार्चपास्ट किया गया. पहला मैच छिन्नमस्तिका बॉयज ओर अंबेडकर वारियर टीम के बीच हुआ ,जिसमें मैच को छिन्नमस्तिका बॉयज ने 8 विकेट जीत लिया है. मैन ऑफ मैच निकी रहे. उद्घाटन के अवसर पर आजसू सचिव जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, मीरा देवी, श्याम महतो, राजपति महतो, हलधर पांडे बिरेंद्र महतो, रमेश गोंझू, सुनील महतो, ज्ञान महतो, शिव सिंह, राहुल दास, तुलसी दास,केके रॉय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >