बुंडू. झारखंड सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) किस्टो कुमार बेसरा का तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर मोहन लाल मरांडी ने बुंडू के नये एसडीएम के रूप में पदभार संभाल लिया है. बुंडू अनुमंडल कार्यालय सभागार में इस अवसर पर विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में निवर्तमान एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने नये एसडीएम मोहन लाल मरांडी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं अधिकारियों, कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने भी किस्टो कुमार बेसरा को गुलदस्ता भेंट कर विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की. नये एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. मौके पर बुंडू के एलआरडीसी छविबाला बरला, बुंडू सीओ हंस हेम्ब्रम, तमाड़ सीओ समरेश प्रसाद भंडारी, बुंडू बीडीओ सावित्री कुमारी, महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी, बुंडू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
बुंडू के नये अनुमंडल पदाधिकारी ने पदभार संभाला
मोहन लाल मरांडी ने बुंडू के नये एसडीएम के रूप में पदभार संभाल लिया है.
