मिट्टी का घर गिरा, दबकर बुजुर्ग की मौत

थाना क्षेत्र के सलगाडीह नहर किनारे एक मिट्टी का घर गिरने से श्याम चांद महतो (59) वर्ष की मौत हो गयी.

तमाड़.

थाना क्षेत्र के सलगाडीह नहर किनारे एक मिट्टी का घर गिरने से श्याम चांद महतो (59) वर्ष की मौत हो गयी. हादसा शुक्रवार शाम की है. वह जानुमपीड़ी गांव का रहनेवाला था और कुछ वर्षों से नहर किनारे मिट्टी के घर में रह रहे थे. अचानक घर गिर जाने से वह मलबे में दब गये. सूचना मिलते ही मुखिया अनीता देवी मौके पर पहुंची और तमाड़ पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर देर शाम पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव निकालने में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >