वाहन जांच अभियान चलाया गया

जिला परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को रांची-खूंटी मार्ग में तजना पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.

खूंटी. जिला परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को रांची-खूंटी मार्ग में तजना पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक और एमवीआई मो शाहनवाज के अगुवाई में सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गयी. जिसमें वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, लाइसेंस सहित अन्य कागजात की जांच की गयी. इस दौरान मोटरवाहन अधिनियम का उल्लंघन कर रहे विभिन्न वाहनों को पकड़ा गया. नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. अभियान के दौरान दो लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना किया गया. मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक सहित अन्य कमी और पुलिस बल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >