बुंडू में बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर विधायक फहरायेंगे झंडा

बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

बुंडू बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू किस्टो कुमार बेसरा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में पदाधिकारी के साथ बैठक कर शांति सद्भावना और शानदार ढंग से मनाने की रणनीति तैयार की. अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्राप्त 8:20 बजे सर्वप्रथम अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे इसके पश्चात डीएसपी कार्यालय में डीएसपी ओम प्रकाश और धुर्वा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा स्थल पर स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा, प्रखंड अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रामकुमार बिनझिया, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर दिलीप पासवान, थाना परिसर थानेदार इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, महिला थाना थानेदार खुशबू वर्मा, अमानत अली इंटर कॉलेज बुंडू प्रिंसिपल अली अल अराफ़ात, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू प्रिंसिपल सुभाष कुमार पाटनी, बिरसा चिल्ड्रन एकेडमी प्रबंध निदेशक भुवनेश्वर प्रमाणिक, सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू प्रिंसिपल तराना बेगम संत जेवियर इंटर कॉलेज बुंडू प्रिंसिपल फादर रंजीत के अलावा सरकारी गैर सरकारी सभी शैक्षणिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >