पूजा-पाठ के दौरान श्रद्धालुओं को नहीं होगी पानी की दिक्कत, मारीबुरू उली बाबा में टंकी शुरू

खूंटी के डुगरा स्थित मारीबुरू उली बाबा में विधायक राम सूर्या मुंडा ने नई पेयजल टंकी का उद्घाटन किया, जिससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पानी की सुविधा मिलेगी.

खूंटी. खूंटी के डुगरा स्थित मारीबुरू उली बाबा में शुक्रवार को विधायक राम सूर्या मुंडा ने पेयजल पानी टंकी का उद्घाटन किया. पेयजल टंकी के शुरू होने से धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी.

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पेयजल टंकी के निर्माण से मारीबुरू उली बाबा डूंगरा आने वाले लोगों को अब पानी के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों और पूजा-पाठ के दौरान यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी.

मौके पर फुदी पंचायत की मुखिया अनिमा कच्छप, सचिव अमर बाबू, 22 पड़हा सचिव मार्गाे सांगा, प्रकाश मुंडा, पुजारी बिशु मुंडा, निभय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >