सोनाहातू. प्रखंड क्षेत्र के नरसिंह लोवाडीह गांव के मुख्य द्वार यानी गांव प्रवेश करने की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा ही बंद कर दिया गया. जिसमें गांव के ग्रामीणों उम्मीद पानी में फिरते दिख रही है. उक्त सड़क गांव में प्रवेश करने का मुख्य द्वार में लगभग 650 फीट कच्ची मिट्टी की सड़क है. जिसमें गांव के ग्रामीणों की काफी मांग और मकसद के बाद पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा वर्ष 2023-24 में विधायक मद से पीसीसी पथ निर्माण करते हुए पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू किया था. जिसमें गांव के ग्रामीणों ने बड़ी खूबी से कार्य करते हुए पत्थर सोलिंग कार्य किया था. संवेदक सह जेई प्रशांत कुमार द्वारा कार्य कराया जा रहा था. इसी बीच 2024 में विधानसभा चुनाव होने के कारण निर्माण बंद कराया गया. चुनाव में नये विधायक जीत कर आये और निर्माण कार्य दो वर्ष तक बंद हो गया. संवेदक सह जेई प्रशांत कुमार ने बताया कि उक्त गांव में पीसीसी पथ का निर्माण कार्य कराया गया था. जिसमें तत्कालीन विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था. वर्तमान में यह योजना रद्द कर दी गयी है. जिसके कारण निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है.
चुनाव में विधायक बदले, तो रद्द हो गयी योजना, अधूरी रह गयी सड़क
मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अधूरा ही बंद कर दिया गया.
