ओके ::: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने रोंगो गांव निवासी रोहित नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

खूंटी. सायको थाना क्षेत्र से पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने रोंगो गांव निवासी रोहित नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी पीड़िता के साथ 2024 से अब तक शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा था. उसके खिलाफ पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का भी आरोप है. इस संबंध में सिमडेगा जिला के बानो थाना में जीरो एफआइआर दर्ज किया गया था. जिसके आलोक में सायको थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसे गिरफ्तार करने में सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, पुअनि रामाकांत सिंह, सअनि रौशन बाड़ा, हवलदार प्रदीप संगा, सुभीत कुजूर और सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >