बुंडू. आगामी 25 मई को आयोजित होनेवाले विधिक जागरूकता शिविर की तैयारी को लेकर गुरुवार को बुंडू स्थित सूर्य मंदिर के समीप बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान को सफल बनाने एवं गरीब, शोषित व पीड़ित लोगों तक सहायता पहुंचाने पर चर्चा की गयी. बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राज्य प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं रांची जिला प्रभारी विकेश्वर महतो उपस्थित रहे. राज्य प्रभारी के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों में जिम्मेदारियां सौंपी गयी. सुमानडीह पंचायत की जिम्मेदारी बुंडू प्रखंड अध्यक्ष चौधरी महतो को दी गयी, जबकि हुमटा पंचायत में प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित मुंडा, तुंजू पंचायत में प्रखंड उपाध्यक्ष जगरनाथ मुंडा, चुरगी, बारूहातु व तैमारा क्षेत्र में प्रखंड महासचिव बाघराय मुंडा तथा रेलाडीह पंचायत में प्रखंड सचिव रामसिंह महतो को जिम्मेदारी दी गयी.
विधिक जागरूकता शिविर को लेकर बैठक
आगामी 25 मई को आयोजित होनेवाले विधिक जागरूकता शिविर की तैयारी
