फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक

बैठक में अभिषेक भूषण को खूंटी जिलाध्यक्ष चुना गया.

खूंटी. खूंटी के फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को पिपरा टोली बेलाहाथी रोड पानी टंकी के पास सामुदायिक भवन में किया गया. बैठक में अभिषेक भूषण को खूंटी जिलाध्यक्ष चुना गया. प्रदेश पर्यवेक्षक ज्ञान देव झा ने अभिषेक भूषण को माला पहनाकर जिला अध्यक्ष का प्रमाण पत्र देकर खूंटी जिला का अध्यक्ष घोषित किया. प्रदेश के प्रधान महासचिव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जिला कमेटी की घोषणा करने का निर्देश दिया. बैठक में रांची जिला से राहुल गुप्ता, अश्विनी कुमार, विजय भगत, विनय कुमार राय, बालेश्वर राय, हीरालाल, राज कपूर गुप्ता, महावीर सिंह मुंडा, विनोद कुमार, मुन्नालाल अशोक साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >