महाराष्ट्र से खूंटी पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता: जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया से मिले, भगवान बिरसा मुंडा के विचारों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खूंटी में जिला परिषद अध्यक्ष से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड की आदिवासी संस्कृति, भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और समाज के विकास पर विस्तार से चर्चा की.

खूंटी. महाराष्ट्र से सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड आया. उन्होंने खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, सामाजिक परंपराओं, संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, ऐतिहासिक संघर्षों और उनके विचारों को गहराई से समझने में विशेष रुचि दिखाई.

दोनों राज्यों के आदिवासी समुदायों में एकजुटता और संवाद पर जोर

जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने महाराष्ट्र से आए अतिथियों का स्वागत करते हुए झारखंड के आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्षों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी समुदायों के बीच संवाद और एकजुटता को मजबूत करना समय की मांग है. मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के आदिवासी समाज के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने और उनके साझा हितों पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी.

मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी

प्रतिनिधिमंडल में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद महाराष्ट्र से आए प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा गवित, काशीराम चौरे, बसंत गवित, विनय गवित, लुइस गवित, डॉ. राकेश कुमार बलवी, भीम सिंह बलवी, लता बलवी, महिपाल गवित, गोपाल गवित और विशाल गैथ सहित कई अन्य लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >