रनिया ब्लॉक चौक में स्थापित होगी भगवान बिरसा की प्रतिमा

रनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा की नयी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है.

रनिया. रनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा की नयी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. कारीगरों द्वारा प्रतिमा के साथ-साथ चबूतरा और आसपास के क्षेत्र की सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. चौक के समीप आठ नए दुकानों का भी निर्माण कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आगामी 21 मार्च को सरहुल पर्व के अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया और रनिया बीडीओ प्रशांत डांग के हाथों बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं. प्रतिमा स्थल को आकर्षक बनाने के लिए आसपास साफ-सफाई, समतलीकरण तथा अन्य आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं. ज्ञात हो कि दो-तीन महीनों से बीडीओ प्रशांत डांग के नेतृत्व में ब्लॉक चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. इस अभियान के तहत सड़क किनारे और चौक के आसपास लगे अवैध अतिक्रमण को हटा कर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया. झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष पीयूष गुड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी जस्टिन भेंगरा, डेविड भेंगरा सहित अन्य कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >